हरेला पर जागेश्वर धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना के बाद किया पौधरोपण
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर वृद्ध जागेश्वर व भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन किए तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया व प्रदेशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखंड की प्रकृति, पर्यावरण व लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है और पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जागेश्वर धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा, डीएम अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731



