देहरादून: एफआरआई के सामने चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, एक की मौत, एक गंभीर घायल – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

देहरादून: एफआरआई के सामने चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, एक की मौत, एक गंभीर घायल

उत्तरकाशी के नौगांव से आ रही थी सवारी गाड़ी, ड्राइवर सहित अन्य चार लोग सुरक्षित


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून स्थित एफआरआई (वन अनुसंधान संस्थान) के सामने आज मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक चलती सवारी गाड़ी पर अचानक ही एक बड़ा पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मैक्सी कैब नौगांव (उत्तरकाशी) से देहरादून को आ रही थी। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे। मृतक व घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

गाड़ी के ड्राइवर महावीर रावत व अन्य 4 सवारियां सुरक्षित हैं। घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पेड़ को काटकर हटाया गया व सड़क को यातायात के लिए दोबारा सुचारू किया गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button