Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 11 नए जिलों की मांग तेज, संघर्ष समिति ने आंदोलन की दी चेतावनी

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

देहरादून: उत्तराखंड में 11 नए जिलों के गठन की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है। जिला बनाओ संघर्ष समिति ने सरकार से जल्द इस दिशा में कदम उठाने की मांग करते हुए चेतावनी भी दी है कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू भी किया जाएगा।

समिति के संयोजक प्रकाश कुमार डबराल ने कहा कि राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ाने, पलायन रोकने व युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए नए जिलों का गठन बेहद ही जरूरी है। उनका कहना है कि दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में प्रशासनिक दूरी के कारण आम लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर ही नहीं पहुंच पा रहा है।

समिति के मुताबिक नए जिले बनने से प्रशासनिक कामकाज में तेजी, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर पहुंच, रोजगार के अवसर व आपदा के समय राहत कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण व स्थानीय संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रस्तावित जिलों में हल्द्वानी, रामनगर, रुड़की, विकासनगर, चकराता, कोटद्वार, गैरसैंण, काशीपुर, बाजपुर, डीडीहाट व रानीखेत समेत कई क्षेत्र शामिल बताए गए हैं। समिति ने कहा है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो राज्यव्यापी आंदोलन तेज भी किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button