सहसपुर: दून पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर 12.14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए सहसपुर थाना क्षेत्र में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी महिला के पास से 12.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। साथ ही, स्मैक बेचकर अर्जित 20,000 रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्रवाई का विवरण:
दिनांक 18 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सूचना पर रामपुर कसाई मोहल्ला के पास चेकिंग अभियान के दौरान महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। महिला के पास से 12.14 ग्राम स्मैक और ₹20,000 नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह स्थानीय ड्रग पैडलर से स्मैक खरीदती थी और उसे महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाना चाहती थी।
आरोपी के खिलाफ दर्ज मामला:
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना सहसपुर में मुकदमा संख्या 86/25 के तहत धारा 8/21/27 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है।
दून पुलिस की सतर्कता:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रग तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दून पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में वह भी सहभागी बनें और यदि उन्हें कहीं भी इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो पुलिस को तुरंत सूचित करें।




