उत्तराखंडराजनीति

भाजपा से पूर्व विधायक सुरेश राठौर 6 साल के लिए निष्कासित, अमर्यादित आचरण बना वजह

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है। यह कार्रवाई उनके सोशल मीडिया पर वायरल अमर्यादित वीडियो को लेकर ही की गई है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि

वायरल वीडियो को लेकर पार्टी ने गंभीरता से संज्ञान लिया और राठौर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन उनके द्वारा दिए गए जवाब से पार्टी नेतृत्व संतुष्ट नहीं हुआ।

चौहान ने कहा कि राठौर को बार-बार पार्टी की मर्यादा व सामाजिक आचरण का उल्लंघन करते भी पाया गया। उनके रवैये को अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कठोर कार्रवाई भी की गई है।

भाजपा ने साफ कर दिया है कि संगठनात्मक अनुशासन व मूल्यों से समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे वह कोई भी पदाधिकारी या नेता क्यों न हो।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button