उत्तराखंड में भूकंप के झटके, उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता से हिली धरती
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में भूकंप की तीव्रता 4.2 रही, जबकि टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। दोनों जिलों में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
उत्तरकाशी जिले में देर रात करीब 1:21 बजे भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। यमुना घाटी और गंगा घाटी समेत जिले के कई इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। झटका इतना तेज था कि कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने अपने परिजनों और आसपास के लोगों को फोन कर भूकंप की जानकारी ली।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। इसका केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के पास राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है।
वहीं, टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 2.0 रही और इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर दर्ज की गई। यह हल्का भूकंप था और जिले में इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
उत्तरकाशी में तेज झटके के बाद लोग कुछ देर तक घरों से बाहर रहे। फिलहाल दोनों जिलों में स्थिति सामान्य है और प्रशासन ने किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




