Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

वेतन रोके जाने पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, जल्द करेंगे आंदोलन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बागेश्वर। चार महीने से रोके गए वेतन और लंबित ईपीएफ खातों में जमा कर वाने की मांग को लेकर जल संस्थान कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरना देकर प्रदर्शन जारी रखा। जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।

जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का कहना है कि ठेकेदार के अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की लगातार नज़रंदाज़ किया जा रहा है। खरही पट्टी के 36 कर्मचारियों को चार महीने से तनखा नहीं मिली है। ठेका कर्मियों को पहले ही अल्प वेतन मिलता है। उसका भुगतान लंबित होने से कर्मचारी को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा हैं। परिवार का पालन पोषण और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने लंबे समय से रोकी गई ईपीएफ की राशि भी खातों में जल्द जमा करवाने की मांग की। इस मौके पर मोर्चा के सह संयोजक नवीन चंद्र पांडेय, आनंद सिंह मेर, पूरन चंद्र चौबे, जगदीश सिंह मेर, नरेंद्र सिंह मेर, देवेंद्र बिष्ट, जोगेंद्र प्रसाद व अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button