अंतर्राष्ट्रीयवायरल न्यूज़

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रुद्रपुर में बंगाली समुदाय का उग्र प्रदर्शन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रुद्रपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार व उनके मंदिरों को निशाना बनाए जाने से बंगाली समुदाय में भारी आक्रोश है। उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर मामले में दखल देने की मांग की।

बीते रविवार को प्रदेशिक बंगाली कल्याण समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग बस अडडे के सामने रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का विरोध करते हुए मार्च निकालकर उग्र प्रदर्शन किया। मार्च में महिलाएं और युवा हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ हाथों में तख्तियां और भारतीय झंडा लेकर रैली चल रहे थे।

इस दौरान बंगलादेश, वहां के सैनिक, कट्टरपंथी, आईएसआई के खिलाफ अत्याचार बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता पलट के बाद से हिंदुओं व उनके मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है।
प्रदेशिक बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली ने कहा कि बांग्लादेश में राजनीतिक उठापटक के बाद से ही हिंदू समाज के लोगों और उनके मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा था लेकिन जैसे ही तख्तापलट हुआ वैसे ही इन घटनाओं में इजाफा हो गया। वहीं गांधी पार्क से मेन मार्केट तक हिंदूवादी संगठनों ने नारेबाजी तक मार्च निकाला। इस दौरान राकेश सिंह, राजकुमार साह, अनिल चौहान, सोनू, सुशील यादव, नीलकंठ राणा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button