राजपुर विधानसभा में भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन, ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को किया नमन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के डालनवाला मंडल में आज बुधवार को भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अगुवाई मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम विधायक खजान दास के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। एमकेपी कॉलेज से कचहरी स्थित शहीद स्थल तक निकाली गई इस गौरव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक, नागरिक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, पराक्रम और समर्पण को जन-जन तक पहुंचाना व हालिया ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को सार्वजनिक सम्मान देना था।
इस अवसर पर विधायक खजान दास ने कहा,
“आज पूरा देश हमारे वीर जवानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व कर रहा है। तिरंगा शौर्य यात्रा, राष्ट्र के गौरव और सेना के शौर्य को नमन करने का माध्यम भी है।”
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा,
“यह नया भारत है, जो अपने वीर सपूतों के बलिदान और पराक्रम का खुले मन से सम्मान करता है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की कार्रवाई को दुनिया ने देखा है, जिसमें हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब भी दिया।”
यात्रा में कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:
- पूर्व महापौर: सुनील उनियाल ‘गामा’
- राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा: दीप्ति रावत
- राज्य मंत्री: मधु भट्ट
- पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग: अशोक वर्मा
- भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता: राहुल पवार, रानी सैनी, सुनील शर्मा, संदीप मुखर्जी, जयपाल बाल्मीकि, विशाल गुप्ता, गुरप्रीत छाबड़ा, अजय तिवारी, रोहन चंदेल, आशीष नागरथ, हरीश डोरा, सत्यम शर्मा, अशोक राठौर, मंजू चौहान, विनोद ओमपाल रावत, चरणजीत, कमला रावत, मीरा बजाज, दीपक चरण, भाग सिंह नेगी और अन्य।
यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों, तिरंगा झंडों और वीर सैनिकों के सम्मान में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। यह आयोजन न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि थी, बल्कि राष्ट्र की नई चेतना और एकता का भी प्रतीक बनकर उभरा।




