उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमेश्वर तहसील के हवालबाग ब्लॉक स्थित वडयूड़ा गांव में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 2 बजे पहाड़ी से अचानक भारी मलबा खिसककर एक मकान में जा घुसा। हादसे में घर के अंदर मौजूद एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
मृतकों की पहचान प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम और मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मलबे में दबने वालों में एक महिला और उसके बेटा-बेटी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731