Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक सितंबर की शुरुआत भी तेज बारिश के साथ होगी। 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने 1 सितंबर को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

इसके अलावा पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। सोमवार को दिनभर बारिश से राहत के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए। देहरादून के दर्शनलाल चौक, एस्लेहॉल चौक, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक और माजरा समेत कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे राहगीरों और खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

लगातार बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर एसएसपी देहरादून ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है। पुलिस टीमें थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नदी-नालों और अन्य संवेदनशील इलाकों में लाउड हेलर के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की जा रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button