Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-बागेश्वर में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी से भारी बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 10 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है और कई क्षेत्रों में समय-समय पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए देहरादून और बागेश्वर के जिलाधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है, ताकि विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button