नारायणबगड़ में भारी बारिश से तबाही, बाजार और हाईवे पर आया मलबा, जनजीवन प्रभावित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश ने तबाही ही मचा दी। अतिवृष्टि के कारण पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर मुख्य बाजार में आ गए, जिससे कई दुकानों और वाहनों को नुकसान भी पहुंचा।
मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित भी रहा। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में भी मलबा घुसने से स्कूल क्षेत्र को नुकसान भी हुआ है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है वही सूचना मिलते ही प्रशासन व सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर हाईवे को खोलने का काम भी शुरू किया। क्षेत्रीय विधायक ने प्रभावित दुकानदारों व संस्थानों को राहत देने और जल्द बहाली के निर्देश भी दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका हर वर्ष बारिश में लैंडस्लाइड से प्रभावित होता है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर भी रखी जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




