उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हरिद्वार में मुस्लिम महिला और घर वापसी कर चुकी युवती ने उठाया कांवड़ जल, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया प्रस्थान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हरिद्वार के चंडीघाट स्थित गंगा तट पर कांवड़ यात्रा के दौरान एक अलग दृश्य देखने को मिला। मुस्लिम महिला अनिशा बानो और घर वापसी कर चुकी तमन्ना मलिक ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ कांवड़ जल उठाया। इस दौरान दोनों महिलाओं का तिलक लगाकर भगवा चादर ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया गया।
आयोजन के दौरान अनिशा बानो को यथार्थ गीता और तमन्ना मलिक को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दृष्टिकोण पुस्तक भेंट की गई। इसके बाद दोनों महिलाओं ने मां गंगा, भगवान भोलेनाथ और सनातन धर्म के जयकारों के बीच गाजियाबाद के लिए प्रस्थान किया।
आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि सनातन धर्म की आस्था और परंपराओं से प्रेरित होकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना सभी का दायित्व है। वहीं, इस आयोजन को लेकर विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731