ग्रीष्म ऋतु में पेयजल और विद्युत आपूर्ति के लिए त्वरित समाधान के निर्देश – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल और विद्युत आपूर्ति के लिए त्वरित समाधान के निर्देश


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

ऋषिपर्णा सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेयजल और विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जल संस्थान, जल निगम, यूपीसीएल, स्मार्ट सिटी सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में पेयजल एवं बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षित व सतत पेयजल पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। कंट्रोल रूम में सभी विभागों से एक-एक जेई की अनिवार्य तैनाती, संकटग्रस्त क्षेत्रों की पहचान, टैंकर व्यवस्था, ट्यूबवेल पर अतिरिक्त पंप-मोटर और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी डिवीजनों से टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और मैनपावर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधीक्षण अभियंता, एसडीएम, अपर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button