जसपाल राणा के जन्मदिन पर मां श्यामा राणा का निधन, मुख्यमंत्री ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
भारतीय निशानेबाज व हाई परफॉर्मेंस कोच स्वर्गीय जसपाल राणा के निधन के महज 16 दिन बाद उनकी मां श्यामा राणा का भी रविवार रात ही निधन हो गया। बेटे के असमय निधन के सदमे के बाद उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी और उनका दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उपचार भी चल रहा था। संयोग से उनका निधन 28 जून को हुआ, जो जसपाल राणा का जन्मदिन था।
सीएम पुष्कर सिंह धामी व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्यामा राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल देने की प्रार्थना भी की। श्यामा राणा का अंतिम संस्कार 29 जून को टिहरी गढ़वाल के नैनबाग स्थित यमुना घाट पर ही किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




