चंपावत को सीएम धामी की बड़ी सौगात, जिला अस्पताल में MRI मशीन शुरू, सिटी सेंटर का शिलान्यास
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को चंपावत जिले को विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिला अस्पताल में नई एमआरआई मशीन का शुभारंभ भी किया, जिससे अब स्थानीय मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और समय व खर्च दोनों की बचत भी होगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रस्तावित सिटी सेंटर परियोजना का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने से चंपावत में आधुनिक शहरी सुविधाओं व व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731