बाजपुर: बरहैनी बुक्साड गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व पांच हजार रुपये की नकदी चोरी भी कर ली। घटना का पता आज सोमवार सुबह उस समय चला, जब परिजनों ने घर का ताला टूटा हुआ और अंदर सामान भी बिखरा देखा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही चोरी की वारदात के संबंध में साक्ष्य भी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच भी जारी है।