उत्तराखंड प्रीमियर लीग से आईपीएल तक का सफर, 8 खिलाड़ी नीलामी में शामिल, आकाश मधवाल का जलवा जारी – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
sportsउत्तराखंडवायरल न्यूज़

उत्तराखंड प्रीमियर लीग से आईपीएल तक का सफर, 8 खिलाड़ी नीलामी में शामिल, आकाश मधवाल का जलवा जारी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में पिछले महीने भव्य तरीके से आयोजित हुआ उत्तराखंड प्रीमियर लीग प्रदेश के आठ खिलाड़ियों के लिए आईपीएल की सीढ़ी बन गया है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से संचालित आईपीएल की नीलामी सूची में उत्तराखंड के आठ खिलाड़ियों को जगह मिल गई है।

 

इनमें सात खिलाड़ी नए हैं जबकि आकाश मधवाल मुंबई इंडियन के लिए पहले ही मैदान पर जलवा दिखा चुके हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि निश्चित ही खिलाड़ियों ने यूपीएल जैसे बड़े प्लेटफार्म का फायदा उठाया और उनके प्रदर्शन का उन्हें इनाम भी मिला।

 

इंडियन प्रीमियर लीग की अलग-अलग फ्रैंचाइजी को उत्तराखंड की प्रतिभा पर काफी विश्वास है। यही वजह है कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान आईपीएल की अलग-अलग फैंचाइजी से जुड़े कोचिंग स्टाफ स्टेडियम में मौजूद रहे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने इन सभी को बेहद प्रभावित किया।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग की भव्यता देखकर कई औद्योगिक घरानों ने सीएयू के सचिव से टीमें खरीदने के लिए संपर्क किया हैं। वर्तमान में यूपीएल में पांच टीमें। अगले सत्र में इन टीमों की संख्या आठ हो जाएगी।

 

आकाश मधवाल, युवराज चौधरी, अवनीश सुधा, राजन कुमार,संस्कार रावत, प्रशांत चौहान, अखिल सिंह रावत, स्वप्निल सिंह


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button