Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

सितंबर से खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, अंडर-14 और अंडर-19 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

सितंबर से खेल महाकुंभ 2026-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन शुरू होगा। एक सितंबर से न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऑनलाइन बैठक के जरिए तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्षशीलता जैसे गुणों के विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने पिछले वर्षों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रगति का विश्लेषण कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के निर्देश दिए।

खेल महाकुंभ के तहत एक से 10 सितंबर तक न्याय पंचायत स्तर, 11 से 20 सितंबर तक विधानसभा स्तर और 21 से 30 सितंबर तक संसदीय क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद एक अक्तूबर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे। खो-खो, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, कराटे, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और शतरंज समेत कई खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे।

विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, पदक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 300, 200 और 150 रुपये, विधानसभा स्तर पर 500, 400 और 300 रुपये तथा संसदीय क्षेत्र स्तर पर 800, 600 और 400 रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

पिछले साल देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 146 स्वर्ण, 92 रजत और 80 कांस्य समेत कुल 318 पदक हासिल किए थे और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी जिले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button