महंगे शौकों की चाह में पहुंचे सलाखों के पीछे, पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा किया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर वाहन चोर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों शोभित राज और गीतम राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 13 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद हुए, जिनमें से कुछ वाहनों को देहरादून व हरिद्वार से चुराया गया था।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। इन वाहनों को वे बाहरी राज्यों में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 12 और वाहनों को बरामद किया और मामले की जांच भी जारी है।




