कुणजेठी गांव में सार्वजनिक आयोजनों में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹21 हजार जुर्माना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रप्रयाग जिले की कालीमठ घाटी स्थित कुणजेठी ग्राम पंचायत ने नशा मुक्ति को लेकर बड़ा फैसला भी लिया है। ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब गांव में शादी, सगाई या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब परोसना व सेवन करना पूरी तरह प्रतिबंधित ही रहेगा।
निर्णय के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक आयोजन में शराब पीते या परोसते पकड़ा जाता है तो उस पर ग्राम समिति की ओर से ₹21,000 का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
ग्राम प्रधान अनिल आर्य के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले के बाद महिला मंगल दल व युवक मंगल दल ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया। वहीं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने ग्रामीणों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम भी बताया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




