नैनीताल में 13 से 15 मार्च तक साहित्य सम्मेलन, देश-विदेश के लेखक और फिल्मकार होंगे शामिल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में 13 से 15 मार्च तक चरखेत में नैनीताल साहित्य सम्मेलन के दूसरे संस्करण का आयोजन भी किया जाएगा। ‘सेलिंग विद स्टोरीज’ थीम पर होने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश के साहित्यकार, लेखक व फिल्म जगत से जुड़े कई नामचीन लोग भी हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन में साहित्य के साथ-साथ सिनेमा, संगीत, इतिहास, फोटोग्राफी, यात्रा लेखन, जेंडर विमर्श व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली व नागेश कुकुनूर सहित कई फिल्मी हस्तियां सिनेमा पर अपने विचार भी साझा करेंगी। वहीं देवदत्त पट्टनायक, गुरचरण दास, जैरी पिंटो व अमिताभ बागची जैसे लेखक भी विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे।
महोत्सव में कुमाऊं की प्रसिद्ध लोककथा राजुला-मालूशाही पर भी चर्चा होगी, जिससे स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय मंच भी मिलेगा। इसके अलावा संगीत, नृत्य व युद्ध कला की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
यह आयोजन लेखनी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसके मार्गदर्शक लेखक व चिंतक प्रो. पुष्पेश पंत हैं। सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लेखकों, कलाकारों व विचारकों को एक मंच पर लाना है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




