उत्तराखंडराजनीति

सीएम धामी का आज उत्तरकाशी बड़कोट में भव्य रोड शो, स्थानीय लोगों व महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी बड़कोट में भव्य रोड शो किया। सीएम के साथ यहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों व महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। बड़कोट में रोड शो के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी बड़कोट गांव के रामलीला मैदान में लाभार्थी सम्मान समारोह में भी पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी ध्वज के साथ ढ़ोल दमाऊ की थाप पर सड़क पर रासो तांदी लोकनृत्य भी किया। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह कार्यक्रम स्थल में पहुंचीं।इससे पहले बीते सोमवार को भी सीएम पुष्कर धामी लक्सर कस्बे में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को भी संचालित कर देश को सिरमौर बना दिया है। कहा कि देश में युवा पीढ़ी का भविष्य बनाने के लिए अनेक शिक्षण संस्थाएं, तकनीकी स्कूल, विश्वविद्यालय और आईआईटी खोले जा रहे हैं। साथ ही गरीब, किसान, मजदूर और युवा कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश के हर वर्ग का विकास भी हो रहा है। हर वर्ग को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। कहा कि पहले चहेतों को ध्यान में रखकर नीतियां भी तैयार होती थीं। लेकिन अब देश व देशवाशियों की जरूरत के अनुसार नीति तय हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। कहा कि देश में समान नागरिक संहिता अध्यादेश पारित करने वाला उत्तराखंड राज्य देश का पहला राज्य भी है और यहां का नकल विरोधी कानून दूसरे प्रदेशों के लिए भी एक मिसाल बन रहा है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button