हरिद्वार जमीन घोटाले से जुड़े मामले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी आईएएस अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली, लखनऊ व रुद्रप्रयाग में एक साथ जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई थी, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज भी कर दी है। इससे पहले पूर्व जिलाधिकारी हरिद्वार पर वृहद दंड व तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी को बर्खास्त करने की संस्तुति की जा भी चुकी है।
फिलहाल विजिलेंस टीम दस्तावेजों व संपत्तियों की जांच में जुटी है। मामले की आगे की जांच जारी है व अधिकारियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।
