हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 थानों-कोतवाली के प्रभारी बदले, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हरिद्वार: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल भी किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा देर रात जारी आदेश के तहत 15 कोतवाली व थानों के प्रभारियों के तबादले किए गए हैं, जबकि कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को पुलिस कार्यालय और विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक राजीव रौथाण को लक्सर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर भी बनाया गया है। करीब 3 साल बाद उनका लक्सर से तबादला हुआ है।
- निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव को एसआईएस शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर I
- निरीक्षक मनोहर भण्डारी को गंगनहर से हटाकर थाना श्यामपुर का प्रभारी भी बनाया गया है।
- निरीक्षक शांति कुमार को रानीपुर से स्थानांतरित कर एसआईएस शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- निरीक्षक मनीष उपाध्याय को रुड़की से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरिद्वार में वाचक की जिम्मेदारी दी गई है I
- निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को सीआईयू से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की बनाया गया है।
- इसके अलावा निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत को थाना कनखल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- श्यामपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज शर्मा को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद भेजा गया है।
- निरीक्षक दिग्पाल कोहली को पीआरओ से हटाकर खानपुर थाना प्रभारी बनाया गया है I
- उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी को खानपुर से हटाकर एसआईएस शाखा में तैनाती दी गई है।
- निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
- वहीं बहादराबाद में तैनात एसआई अंकुर शर्मा को भगवानपुर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में भेजा गया है।
- उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को कनखल थाने से हटाकर एसआईएस शाखा में तैनात किया गया है I
- निरीक्षक आशुतोष राणा को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एंड क्राइम सेल से हटाकर कोतवाली रानीपुर का प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस महकमे में हुए इन तबादलों को जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम भी माना जा रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740



