पटेलनगर में हत्या का मामला, घायल की इलाज के दौरान मौत – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंडक्राइम

पटेलनगर में हत्या का मामला, घायल की इलाज के दौरान मौत

दिलवर थापा की हमले में घायल होने के बाद मौत, हत्या के आरोपी नदीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून : दिनांक 23 मई 2025 को वादी सोमदत्त शर्मा पुत्र दयानन्द शर्मा, निवासी टर्नर रोड, देहरादून द्वारा थाना कोतवाली पटेलनगर में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। इसमें बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिलवर थापा पर जान से मारने की नियत से हमला भी किया गया, जिससे दिलवर थापा गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे।

वादी की तहरीर पर थाना पटेलनगर में तत्काल अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की और 27 मई 2025 को घटना में शामिल अभियुक्त नदीम पुत्र शरीफ, निवासी टपरी कला, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान पता झीवारेडी, पोस्ट कारबारी ग्रांट, पटेलनगर, देहरादून को गिरफ्तार भी कर लिया।

आज दिनांक 29 मई 2025 को इलाज के दौरान दून अस्पताल में दिलवर थापा की मृत्यु हो गई। पीड़ित की मृत्यु के पश्चात, दर्ज मुकदमे की धाराओं में संशोधन करते हुए अब इसे हत्या की धारा 103 बीएनएस के तहत तरमीम भी कर दिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है। थाना पटेलनगर पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही भी जारी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button