उत्तराखंडधर्मवायरल न्यूज़

यमुनोत्री में हेली कंपनियों की लापरवाही, चालू हेलीकॉप्टर में श्रद्धालुओं की कर रहें सवारी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी के पास खरसाली गांव में हेली कंपनियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां हेली कंपनियां चालू हेलीकॉप्टर में ही श्रद्धालुओं को उतार व चढ़ा रही है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक बीते साल केदारनाथ धाम में चालू हेलिकॉप्टर में बैठते हुए एक व्यक्ति की हेली पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जिसके बाद सभी हेली कंपनियों के लिए सख्त नियम बनाए गए थे। लेकिन खरसालीगांव में नियमों को दरकिनार कर हेलीपैड पर श्रद्धालुओं की जान को खतरे में डालने का काम किया जा रहा है।

 

बता दें कि यहां श्रद्धालुओं को चालू हेलीकॉप्टर में ही बैठाया और उतारा जा रहा है, जिससे केदारनाथ जैसे हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, एसडीएम बड़कोट मुकेश चंद्र रमोला ने इसे गंभीर और श्रद्धालुओं के जीवन के साथ खिलवाड़ बताते हुए जांच कराने की बात कही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button