Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

चमोली में गोशाला के पास लावारिस मिला नवजात, मुंह में ठूंसी थी रबड़; पुलिस ने बचाई जान

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

चमोली जिले के रांगतोली गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह एक गोशाला के समीप नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। हैरानी की बात यह रही कि उसकी आवाज बाहर न जाए, इसके लिए उसके मुंह में रबड़ ठूंस दी गई थी। समय रहते ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से नवजात की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह गोशाला जा रही एक महिला की नजर नवजात पर पड़ी। उसने तुरंत ग्राम प्रधान संतोष गुसाईं और ग्राम प्रहरी को सूचना दी। ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तो देखा कि नवजात के मुंह में बालों का रबड़ ठूंसा हुआ था। रबड़ निकालने पर पता चला कि बच्चे की सांसें चल रही हैं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा और देखभाल के लिए उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की निगरानी में बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे बेहद अमानवीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है। स्थानीय महिलाओं ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नवजात को वहां छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है। जांच के तहत क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button