Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर उत्तराखंड में मोटापे के खिलाफ अभियान, ‘फिट उत्तराखंड’ की शुरुआत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार मोटापे के खिलाफ अब एक व्यापक अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जो सरकारी विभागों से ही शुरू होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है और उन्हें सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।

सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान को राज्यभर में व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता व फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से लाभान्वित भी हो सकें।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान के तहत योग, व्यायाम व स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही, स्कूल और कॉलेजों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जाए, ताकि युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से सक्रिय व स्वस्थ रह सके।

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को आगे बढ़ाएगा अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान भी किया है। उन्होंने विशेष रूप से यह बताया कि लोगों को अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए और तेल का उपयोग कम करने की आदत डालनी चाहिए। ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान के माध्यम से इस महत्वपूर्ण संदेश को प्रदेशभर में भी फैलाया जाएगा।

‘फिट उत्तराखंड’ का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा
सरकार का लक्ष्य है कि ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान का संदेश प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इसके तहत विभिन्न प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि लोग अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित भी हो सकें।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button