उत्तराखंडवायरल न्यूज़
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
बदरीनाथ हाईवे पर टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग, 15 श्रद्धालु बचाए गए सुरक्षित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बदरीनाथ हाईवे पर गढ़वाल स्काउट के पास आज बुधवार को बदरीनाथ धाम से ऋषिकेश जा रहे टेम्पो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। वाहन में ओडिशा के 15 श्रद्धालु सवार थे। बस में आग लगते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व स्थानीय लोगों ने वाहन से सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरे वाहन से ऋषिकेश के लिए भेजा।
वहीं, थाना जोशीमठ के एएसआई मनोज पटवाल ने बताया कि हाईवे पर इस वाहन के आगे एक वाहन जा रहा था अचानक उस वाहन ने चढ़ाई पर ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रहे टेम्पो में टक्कर लग गई। जिससे आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।