राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा आज, अल्मोड़ा से फूंकेंगे चुनावी बिगुल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचकर कांग्रेस के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद भी करेंगे। राहुल गांधी अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे व पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर संवाद भी करेंगे।
पौड़ी में राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन (OROP), ईसीएचएस व पेंशन से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार व भाजपा को घेर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वह अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात करने और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम जाने का कार्यक्रम भी रख सकते हैं, हालांकि पार्टी ने इन कार्यक्रमों की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं की है। उनका रात्रि विश्राम मसूरी में प्रस्तावित है।
करीब 4 वर्ष बाद उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी 5 जून को देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों व संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और संगठन की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
दौरे को लेकर कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां भी की हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रतिपक्ष नेता यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता अल्मोड़ा में पहुंच चुके हैं।
वहीं राहुल गांधी के संभावित कोटद्वार दौरे को लेकर भाजपा ने प्रतिक्रिया भी दी है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम पर निशाना भी साधा।
दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों की लगातार निगरानी भी की जा रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि अल्मोड़ा की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भी किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




