Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 8 अगस्त तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और अधिकांश इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश कम होने के कारण उमस और गर्मी का असर बना रहा।

देहरादून में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का लगभग यही रुख देखने को मिला।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button