पहाड़ों में बारिश का कहर, 91 सड़कें बंद; नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के चलते सिलगाड़ और लंगूरगाड़ नदियों का जलस्तर खतरे की स्थिति के करीब पहुंच गया है। सरुड़ा गांव में पंचायत घर और खोह नदी के किनारे बने मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
लंगूरगाड़ नदी के बढ़ते प्रवाह से सुभाष बाजार वार्ड का कंडवाल मोहल्ला भी प्रभावित होने की आशंका है। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
बारिश के कारण एनएच-534 पर कई जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर मार्ग पूरी तरह बंद हैं, जबकि रपटों में भी जलस्तर बढ़ने से खतरा बना हुआ है।
राज्य में भूस्खलन और अन्य कारणों से दो राज्यमार्ग समेत कुल 91 सड़कें बंद हैं। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में 12, चमोली में 15 और चंपावत में एक सड़क बंद है।
इसके अलावा देहरादून में सात, नैनीताल में 12, पौड़ी में पांच, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में सात और टिहरी व उत्तरकाशी में आठ-आठ मार्ग बंद हैं।
लगातार बारिश के चलते प्रदेश की नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। उत्तरकाशी में सोमवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.65 मीटर नीचे दर्ज किया गया। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




