उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड की फ्लोटिंग आबादी को नीति निर्माण में मिले प्राथमिकता: सीएम धामी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्यटन व तीर्थाटन प्रधान राज्य में नीति निर्माण के दौरान अस्थायी आबादी (फ्लोटिंग पॉपुलेशन) को विशेष महत्व भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश की स्थायी आबादी की तुलना में हर वर्ष सात से आठ गुना अधिक लोग उत्तराखंड में आते हैं, जिससे स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, परिवहन व अन्य बुनियादी सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
नीति आयोग के सदस्य प्रो. डॉ. एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में आयोग की टीम के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं व संसाधनों के आवंटन में इस वास्तविकता को शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, वर्षा जल संरक्षण, कृषि, पर्यटन व स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए व्यवहारिक और दीर्घकालिक नीतियां तैयार करने पर जोर भी दिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731