धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 250 नई बसें और वन दरोगा भर्ती में बदलाव
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 18 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में कुंभ मेले से जुड़े कार्यों के लिए मेला अधिकारी व गढ़वाल कमिश्नर को वित्तीय अधिकार देने का फैसला भी लिया गया है।
परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के लिए 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी भी दी गई है। वहीं वन दरोगा भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक भी कर दी गई है और आयु सीमा भी 21 से 35 वर्ष भी कर दी गई है।
कैबिनेट ने उपखनिज रॉयल्टी दर बढ़ाने, मदरसों की मान्यता प्रक्रिया तय करने, विशेष शिक्षा व संस्कृत शिक्षा से जुड़ी नियमावलियों को मंजूरी दी। साथ ही दिव्यांगों के लिए नए पद सृजित करने व ठेकेदारों की कार्य सीमा बढ़ाने जैसे फैसले भी लिए गए।
इसके अलावा उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का दायरा बढ़ाने और वन क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन नीति को मंजूरी भी दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




