रामनगर: सिंचाई नहर में मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रामनगर, नैनीताल: शहर के हाथी नगर क्षेत्र में आज शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिंचाई नहर में एक रिटायर्ड पुलिस उप निरीक्षक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे और वर्तमान में रामनगर के चोरपानी स्थित बिहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ ही रह रहे थे।
बताया गया कि स्थानीय लोगों ने सुबह नहर में शव को देखा व तुरंत पुलिस को सूचना भी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया भी पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है।
जगमोहन सिंह रावत उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक (दरोगा) पद से करीब 3 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने सेवा के दौरान रामनगर कोतवाली में हेड मोहर्रिर और बाद में सीओ कार्यालय में पेशकार के रूप में भी कार्य भी किया था।
मौत के कारण पर सस्पेंस बरकरार
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता तो नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच भी शुरू कर दी है।
सीओ रामनगर नितिन लोहनी ने बताया कि
शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगा कि यह हादसा था या फिर इसके पीछे कोई और साजिश है। फिलहाल सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच भी की जा रही है।




