मसूरी के लालटिब्बा-चार दुकान जाने के लिए अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी के लंढौर छावनी क्षेत्र, लालटिब्बा व 4 दुकान जाने के लिए अब पर्यटकों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण भी कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के वाहनों को छावनी क्षेत्र में प्रवेश ही नहीं मिलेगा।
छावनी परिषद लंढौर की बैठक में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यह बड़ा फैसला भी लिया गया है। 1 अप्रैल से रोजाना केवल 500 पर्यटक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति भी होगी। वहीं 15 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
स्थानीय निवासियों को पास जारी किए जाएंगे, जबकि बिना रजिस्ट्रेशन या तय सीमा से अधिक वाहनों को टिहरी-धनोल्टी मार्ग की ओर को भेजा जाएगा। पंजीकृत वाहनों को सीमित समय के लिए ही प्रवेश मिलेगा, इसके बाद अतिरिक्त पार्किंग शुल्क भी देना होगा। होटल या गेस्ट हाउस बुकिंग वाले पर्यटकों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा, हालांकि यह निशुल्क भी होगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




