हाथरस में सड़क हादसा: उत्तराखंड रोडवेज और हाथरस डिपो की दो बसों की टक्कर, चालक की मौत, कई घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र स्थित गांव मीतई के पास आगरा रोड पर उत्तराखंड रोडवेज और हाथरस डिपो की 2 बसें आमने-सामने टकरा गईं। यह हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर यात्रियों के बीच चीख पुकार भी मच गई।
इस दुर्घटना में हाथरस डिपो के बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, काठगोदाम डिपो की आगरा जाने वाली बस के चालक यूनूस खान सहित कई यात्रियों को चोटें भी आईं। परिचालक दीपक कुमार भी घायल हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गौरतलब है कि यह बस हल्द्वानी से बीते मंगलवार रात आगरा के लिए रवाना हुई थी। हादसे की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।




