रुड़की: 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े स्कूल के बाहर से अपहरण, नशीला पदार्थ सुंघाकर ले गए दो युवक
10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने सीसीटीवी से शुरू की पहचान की कोशिश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रुड़की: एक 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े स्कूल के बाहर से अपहरण कर लिया गया। आरोपी युवक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं और पुलिस उनकी तलाश में भी जुटी हुई है।
यह घटना थाना बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ शुक्रवार को घटी। छात्रा का परीक्षा सेंटर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव के पास स्थित एक स्कूल में था। शुक्रवार सुबह छात्रा पेपर देने आई थी। दोपहर करीब 1 बजे पेपर देने के बाद वह स्कूल के बाहर टेंपो का इंतजार करने लगी। इसी दौरान 2 युवक वहां पहुंचे और उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
नशे की हालत में छात्रा को दोनों युवक पैदल जंगल की तरफ ले जाने लगे। बाइक सवार 2 लोगों ने इस पर शक किया और युवकों से पूछताछ की। युवकों ने बताया कि छात्रा की तबीयत खराब है, इसलिए वह उसे घर ले जा रहे हैं। शक होने पर बाइक सवार लोगों ने छात्रा से उसके घर का मोबाइल नंबर लिया और परिजनों से बात करने लगे। इसका फायदा उठाते हुए दोनों युवक छात्रा का अपहरण कर फरार हो गए। छात्रा के परिजनों को जैसे ही अपहरण की जानकारी मिली, वे घबराए हुए स्कूल पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि छात्रा और दोनों युवकों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की, जिसमें आरोपी युवकों को छात्रा को ले जाते हुए भी देखा गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कर रही है और छात्रा की तलाश के लिए आसपास चेकिंग अभियान भी चला रही है। पुलिस वाहनों की गहनता से तलाशी भी ले रही है।




