प्रेमनगर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, सहारनपुर का गैंगस्टर रईस घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चल रही चेकिंग के दौरान प्रेमनगर पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सहारनपुर का गैंगस्टर रईस दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल रईस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 12-13 अगस्त की देर रात दरू चौक के पास बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों बाइक लेकर चाय बागान की ओर भागे। पीछा करने पर उन्होंने पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग पर बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जवाबी कार्रवाई में रईस घायल हो गया।
मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, बिना नंबर की बाइक, चापड़, कुल्हाड़ी, दो छुरी और नायलॉन की रस्सी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, रईस प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए गोकशी के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने गोकशी के लिए टी-स्टेट क्षेत्र में घूमने वाले आवारा गोवंश की रेकी करने की बात भी कबूल की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




