Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

SIR अभियान: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक सरिता आर्या को भी मिला मतदाता सत्यापन नोटिस

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में नैनीताल में एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, नैनीताल विधायक सरिता आर्या समेत कई प्रमुख नागरिकों के घर भी मतदाता सत्यापन के लिए नोटिस पहुंचे हैं।

विधायक सरिता आर्या ने बताया कि उन्हें और उनके छोटे बेटे को नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं। उनके अनुसार, पते में बदलाव के कारण रिकॉर्ड में त्रुटि थी, जिसे अब सुधारा जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी समय रहते अपने दस्तावेज जमा कर रिकॉर्ड की गलतियां ठीक कराने की अपील की।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, यह अभियान सभी मतदाताओं पर समान रूप से लागू किया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और नाम, पता सहित अन्य जानकारियों में मौजूद त्रुटियों को ठीक करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

नैनीताल के एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया कि एसआईआर के दौरान प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। अधिकांश मामलों में नाम और पते से जुड़ी त्रुटियां सामने आई हैं, जिन्हें दस्तावेजों के आधार पर सुधारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है।

प्रदेशभर में 14 जुलाई से 13 अगस्त तक चल रहे इस अभियान के दौरान पात्र नागरिक फॉर्म-6 के जरिए नया पंजीकरण, फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति या नाम हटाने तथा फॉर्म-8 भरकर नाम, पता, उम्र या अन्य विवरणों में संशोधन करा सकते हैं।

निर्वाचन विभाग के मुताबिक, अब तक प्रदेश में करीब 19 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में किसी न किसी प्रकार की त्रुटि चिन्हित की गई है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से नोटिस भेजे जा रहे हैं। वहीं, लगभग 5.26 लाख मतदाताओं का सत्यापन अभी बाकी है, जिसे जल्द पूरा करने के लिए बीएलओ लगातार घर-घर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button