उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रामनगर में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल; एक गंभीर रेफर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रामनगर: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एनएच-309 रामनगर-काशीपुर मार्ग पर कुंदन स्वीट्स के पास हुआ, जहां एक बाइक ने दूसरी को पीछे से जोरदार टक्कर भी मार दी।
बताया जा रहा है कि रोहित व राजेश बाइक से पीरूमदारा की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे सरताज ने उनकी बाइक को टक्कर भी मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी भी मच गई।
सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक राजेश की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर में रेफर किया गया है, जबकि रोहित व सरताज का इलाज अस्पताल में जारी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740