अंतर्राष्ट्रीयमनोरंजन
Trending

T20 वर्ल्ड कप 2024: सेमीफाइनल टीमों का नामांकन तय! भारत vs ऑस्ट्रेलिया मुकाबला आज


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए दो टीमों के नाम तय हो गए हैं। ग्रुप बी से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने अपनी सीट पक्की कर ली है, हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि ग्रुप ए से कौन सी दो टीमें आखिरी 4 में अपनी जगह पक्की करेंगी।

लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगीअगर टीम इंडिया ऐसा करने में कामयाब होती है तो फिर उसका मुकाबला सेमीफाइनल में किससे होगा ये भी अपने आप में बड़ा सवाल है।

india and australia t20worldcup

आज होगा टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

भारतीय टीम अगर आज ऑस्ट्रेलिया से मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसे भी सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। इसके साथ ही ये भी तय हो जाएगा कि भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से होगा। साउथ अफ्रीका ने अपने ग्रुप में टॉप किया है, क्योंकि टीम ने अपने सभी तीन मैच जीते हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर की टीम बनकर सेमीफाइनल में एंट्री करेगी।

इससे पहले साल 2022 के सेमीफाइनल में भी भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हुआ था। जहां भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं से उसका सफर भी समाप्त हो गया था। इस बार भी इन दोनों टीमों के बीच ही टक्कर होगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button