टिहरी: कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक हादसे का शिकार, मुख्यमंत्री धामी ने दिए तत्काल इलाज के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
टिहरी: टिहरी जनपद के खाड़ी क्षेत्र के पास आज बुधवार सुबह कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 14 से 15 कांवड़ यात्रियों के सवार होने की सूचना भी है। दुर्घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों को तत्काल उपचार मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं।
जिलाधिकारी टिहरी ने जानकारी दी कि
घायल 10 कांवड़ यात्रियों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। वहीं, शेष यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर भी जारी है।
प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार ही नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में कोई कोताही न बरतने के निर्देश भी दिए हैं।




