चारधाम यात्रा में आने वाले चालकों-परिचालकों के लिए सरकार देगी विश्राम सुविधा, सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की पहल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
चारधाम यात्रा पर आने वाले वाहन चालकों और परिचालकों के लिए सरकार विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। इसके लिए परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।
परिवहन विभाग चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहन लेकर आने वाले चालकों और परिचालकों के लिए विश्राम स्थल बनाएगा। पहले चरण में ये सुविधाएं बदरीनाथ मार्ग पर और उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश और श्रीनगर बस अड्डों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके अलावा, केदारनाथ मार्ग पर आने वाले चालकों के लिए रुद्रप्रयाग में और गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर आने वाले चालकों और परिचालकों के लिए उत्तरकाशी में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग अस्थायी तौर पर इन सुविधाओं की शुरुआत करेगा, और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध भी कराई जाएगी।




