पहाड़ों को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात, 114 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का होगा पुनर्निर्धारण
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के 114 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब इन आरोग्य मंदिरों को प्राथमिकता के आधार पर उन पर्वतीय नगर निकायों में संचालित किया जाएगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं अपेक्षाकृत कम हैं। इसके लिए शासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर सभी नगर निकायों का पुनर्निर्धारण करेंगे।
पुरानी एजेंसी का अनुबंध समाप्त होने के बाद फिलहाल आरोग्य मंदिरों के संचालन की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से नगर निकायों को सौंपी गई है। कुछ निकायों में सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, जबकि कई स्थानों पर संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार से इसके लिए बजट उपलब्ध है। स्थायी संचालन के लिए ब्रिडकुल का चयन किया गया है और उसके साथ अनुबंध की प्रक्रिया जारी है।
वर्तमान में देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं, जहां पहले से पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब सरकार की योजना इन केंद्रों को ऐसे पर्वतीय नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगम क्षेत्रों तक पहुंचाने की है, जहां इनकी सबसे अधिक जरूरत है।
नई व्यवस्था के तहत देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी क्षेत्रों में संचालित कुछ आरोग्य मंदिरों को बंद या स्थानांतरित किया जा सकता है, ताकि सीमित संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाया जा सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




