उत्तराखंडराजनीति

धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर जिला मुख्यालयों में होगा उत्सव, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रदेशभर में आयोजित होंगे जन सेवा शिविर, 22 से 25 मार्च तक बहुउद्देशीय व चिकित्सा शिविर


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 22 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को आयोजन के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्य कार्यक्रम 22 मार्च को अल्मोड़ा और 23 मार्च को देहरादून जिले में आयोजित किया जाएगा, साथ ही 23 मार्च को सभी जिलों में भी शिविर लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपलब्ध नहीं होंगे, वहां सांसद ही कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए हैं कि बहुउद्देशीय शिविरों में आम जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, जबकि चिकित्सा शिविरों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां प्रदान की जाएंगी।

इसके साथ ही, 24 से 30 मार्च तक जन सेवा थीम पर प्रत्येक विधानसभा और लॉक स्तर पर भी शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सांसद और विधायक भी आमंत्रित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से कहा है कि कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए वे अपने स्तर पर आवश्यक निर्णय भी लें।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button