बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सामान की फोटो खींचकर रखता था रिकॉर्ड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
बदरीनाथ धाम के चर्चित चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह बदरीनाथ धाम के पास लामबगड़ स्थित जेपी कंपनी की जल विद्युत परियोजना में सुरक्षा कर्मी के तौर पर तैनात था। दो जुलाई की चढ़ावा गणना के दौरान सामने आई सीसीटीवी फुटेज में मनोज बार-बार दान सामग्री उठाकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिया था।
पुलिस के मुताबिक मनोज कंपनी के अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों को बदरीनाथ धाम में दर्शन कराने की जिम्मेदारी भी संभालता था। चढ़ावे की गणना के दौरान वह अक्सर गणना कक्ष में मौजूद रहता था और इसी दौरान कथित तौर पर दान सामग्री चोरी करता था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस ने उसे लामबगड़ स्थित उसके आवास से हिरासत में लिया और बदरीनाथ थाने ले जाकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ सामान उसके कमरे में रखा था, जबकि कुछ यात्रियों को बेच दिया और कुछ सामान परिचितों को दे दिया।
पुलिस ने आरोपी के आवास से सफेद धातु की बिछिया, कर्णफूल, नौज रिंग, कई सिक्के, धातु के टुकड़े, एक प्रतिमा, छोटे कंगन, ब्रेसलेट और अन्य दान सामग्री बरामद की है। इसके अलावा चोरी के सामान से हासिल छह हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन में चोरी किए गए सामान की कई तस्वीरें भी मिली हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी किए गए सामान की उसी दिन फोटो खींचकर रखता था। इसके लिए वह सामान को एक चादर पर सजाकर उसकी तस्वीर लेता था। पुलिस ने वह चादर भी बरामद कर ली है। मामले में एसआईटी मंदिर समिति से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है और चोरी की बाकी सामग्री की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




