सावन के पहले सोमवार पर कोटेश्वर महादेव में उमड़ी आस्था, बारिश के बीच हुआ जलाभिषेक
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
रुद्रप्रयाग: सावन के पहले सोमवार पर कोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी वही मूसलाधार बारिश और अलकनंदा नदी के बढ़े जलस्तर के बावजूद भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
नदी का पानी मंदिर की गुफा के पास तक पहुंच गया, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनज़र श्रद्धालुओं को सीधे नदी तक जाने की अनुमति भी नहीं दी गई। एसडीआरएफ के जवान स्वयं अलकनंदा का जल निकालकर श्रद्धालुओं तक पहुंचाते रहे, ताकि वे सुरक्षित तरीके से जलाभिषेक भी कर सकें।
मंदिर के पुजारी पंडित मनोज चमोली ने बताया कि सावन का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है और सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण भी होती हैं।
भारी बारिश के बावजूद प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ की निगरानी में दर्शन व पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ‘हर-हर महादेव’ व ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा कोटेश्वर धाम शिवमय भी हो उठा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




